बिहार

विश्व शांति दिवस पर इनरव्हील की महिलाओं ने सफेद रंग के गुब्बारे उड़ा कर शांति का संदेश दिया

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): मंगलवार को विश्व शांति दिवस के मौके पर इनरव्हील पटना सिटी ने अरोड़ा हाउस मे इनरव्हील की ब्रांडिंग के साथ शांति का प्रतीक सफेद रंग के गुब्बारे उड़ा कर शांति का संदेश दिया. इनरव्हील अध्यक्ष रुचि अरोड़ा ने बताया कि विश्व शांति दिवस’ या ‘अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस’ पूरी पृथ्वी पर शांति और अहिंसा स्थापित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 21 सितम्बर को मनाया जाता है. शांति सभी को प्यारी होती है. इसकी खोज में मनुष्य अपना अधिकांश जीवन न्यौछावर कर देता है. किंतु यह काफ़ी निराशाजनक है कि आज इंसान दिन-प्रतिदिन इस शांति से दूर होता जा रहा है.

शांति का संदेश देने के लिए इनरव्हील पटना सिटी का यह छोटा सा प्रयास है. वही सचिव ममता शर्मा ने बताया इस दिन विश्व शांति को बनाए रखने के लिए समझ और सद्भावना पर जोर देने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इस दिन का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति, प्रेम और भाईचारे को बनाए रखना है।इस कार्यक्रम मे अध्यक्ष रुचि अरोड़ा, सचिव ममता शर्मा,उपाध्यक्ष रश्मि अरोड़ा, लता कपूर,सुधा गुप्ता,कविता अरोड़ा, रीता रस्तोगी आदि सदस्याएं उपस्थित थी।

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: