बिहार

नालंदा मेडिकल कॉलेज के पारा मेडिकल छात्र संगठन का हुआ गठन

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(आदर्श, न्यूज़ क्राइम 24): नालंदा चिकित्सा महाविद्यालय में मेडिकल छात्रों के मजबूत संगठन पारा मेडिकल छात्र संघ बिहार के द्वारा नालंदा मेडिकल कॉलेज के पारा मेडिकल छात्र इकाई का गठन किया गया इसकी अध्यक्ष दिग्विजय सिंह एवं एवं संचालन आशुतोष नंदन (आशु जी) के द्वारा किया गया जिसमें राज्य पारा मेडिकल छात्र संघ के सभी मेंबर प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण, प्रदेश सचिव सुरेंद्र कुमार सुमन संगठन प्रभारी ललन कुमार, राजीव रंजन विशाल कुमार मौजूद रहे. अमन कुमार को नालंदा चिकित्सा महाविद्यालय पारा मेडिकल छात्र संघ इकाई का अध्यक्ष चुना गया. शुभम कुमार को सचिव, राजीव कुमार को कोषाध्यक्ष, देव कुमार को उपाध्यक्ष, रजनीकांत को संगठन प्रभारी बनाया गया. छात्र संघ के सभी छात्रों ने शपथ लिया है कि वह पारा मेडिकल छात्रों की समस्याओं को लेकर हमेशा सजग रहेगा और छात्रों की समस्याओं का समाधान करेगा. संगठन निर्माण में नालंदा चिकित्सा महाविद्यालय के सभी संकाय के सभी पारा मेडिकल छात्र मौजूद रहे. निशांत कुमार, रजनीकांत कुमार, विनय कुमार, चंदन चौरसिया, स्नेहा कुमारी, नीलम कुमारी एवं सभी छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

समालखा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर संपतचक पीएचसी में गूंजीं दो किलकारियां, परिवारों की खुशियां हुईं दोगुनी

15 अगस्त पर सामने आई इंसानियत की अलग तस्वीर, थानाप्रभारी के साथ मासूमों ने दी तिरंगे को सलामी

error: