बिहार

70 के हुए नरेंद्र मोदी, जन्मदिन के मौके पर कई कार्यक्रम का होगा आयोजन

[Edited By: Robin Raj]

Advertisements
Ad 1

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है. आज वह 70 साल के हो गए है. पीएम मोदी के जन्मदिन पर सुबह से ही बधाइयों का तांता लगा हुआ है. देश की तमाम पार्टियों के नेता सोशल मीडिया के जरिए पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. साथ ही अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने भी भारतीय प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों में पार्टी कार्यकर्ता सेवा सप्ताह मना रहे हैं. वही आज बिहार के पटना साहिब विधानसभा के विधायक व पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने पटना सिटी के गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना की और हवन किया. नंदकिशोर यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. 17 से 7 अक्टूबर तक बिहार में नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जिसमें वृक्षारोपण अनाज वितरण विशेष कोविड-19 का टीका कैंप लगाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिले जिसकी शुरुआत की जाएगी. इस मौके पर बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related posts

मंत्री नंदकिशोर राम की दलित राजनीति कार्ड की नैरेटिव का पोल खुल गया; जबकि पहले से ही 21 हार्डिंग रोड में उन्हें आवास आवंटित कर दिया गया था : एजाज अहमद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने वाल्मीकिनगर में कार्यकर्ताओं संग सुना ‘मन की बात’ का 134वां संस्करण

गोली मारकर युवक की हत्या, भूमि विवाद का आरोप

error: