दानापुर(आनंद मोहन): त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गया। आज पहले दिन नौबतपुर से विभिन पदों के लिए जिला परिषद सदस्य के 9 नामांकन पत्र सहित कुल 308 नामकरण पत्र दाखिल हुआ। नौबतपुर के निर्वाची पदाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार आज 299 अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया। मुखिया पद के लिए 32 अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया। जिसमें 16 महिलायें हैं। इसी प्रकार पंचायत समिति सदस्य के लिए 13 महिलायें सहित कुल 27 पर्चा दाखिल हुआ। ग्राम पंचायत सदस्य (वार्ड) के लिए दाखिल 184 पर्चा में 95 महिलायें हैं। इसी प्रकार सरपंच पद के लिए आज कुल 16 पर्चा दाखिल हुआ। जिसमें 7 महिलाओं का भी पर्चा शामिल है। जबकि ग्राम कचहरी पंच के लिए दाखिल 40 नामांकन पत्र में 24 पत्र महिलाओं का है। उधर दानापुर अनुमंडल के निर्वाची पदाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार पटना जिला परिषद सदस्य के लिए नौबतपुर प्रखंड से कुल 9 पर्चा दाखिल किया गया। जिसमें नौबतपुर उत्तरी से 2, मध्य से 6 एवं दक्षिणी से 1अभ्यर्थी शामिल हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन के प्रथम दिन गुरुवार को पटना जिला परिषद सदस्य के लिए नौबतपुर मध्य (9) से मीना देवी, ब्रजेश कुमार, अखिलेश्वर कुमार, किरण कुमारी, नगेन्द्र कुशवाहा एवं कन्हैया उपाध्याय ने पर्चा दाखिल किया। इसी प्रकार नौबतपुर उतरी क्षेत्र (8) से शोभा देवी एवं वर्ष 2016 में (वर्तमान) निर्वाचित जिला पार्षद सदस्य की पुत्र वधु मोनिका कुमारी तथा नौबतपुर दक्षिणी क्षेत्र (10) से रमेश चौधरी ने दानापुर अनुमंडल कार्यालय में नामांकन का पर्चा दाखिल किया।
