बिहार

जया नियुट्रीशियन प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में प्रेस कोंफ्रेस का आयोजन

पटना(आदर्श, न्यूज़ क्राइम 24): दीदारगंज स्थित जया नियुट्रीशियन प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में प्रेस कोंफ्रेस का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बिहार प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया की यह 20 दिवसीय सेवा और समर्पण अभियान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजेस्वी सूर्या जी के मार्ग दर्शन में चलाया जायेगा । इस अभियान के दौरान युवा मोर्चा के प्रतेक जिला इकाई पिछले 7 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के कम का प्रचार करते हुए एक अनूठे नव भारत मेले का आयोजन करेगी। इसके अतिरिक्त इस 20 दिवसीय अभियान में स्वछता अभियान रक्तदान शिविर प्रश्रउतरी प्रतियोगिता भी सामिल की जाएगी।

अभियान के विषय में चर्चा करते हुए बिहार भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने कहा : भाजयुमो देशभर में भव्य सेवा कार्यों के मध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाएगा । जैस के हम सब जानते है के पार्टी मोदी जी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मानती आ रही है लेकिन इस बार सेवा सप्ताह आयोजन को मोदी जी के सार्वजनिक कार्यकाल के दो दशक गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर 13 वर्ष और भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर 7 वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य में आयोजन के अवधि को 20 दिनों तक बढ़ाया गया है।

इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन अभिषेक ने पत्रकारवार्ता में कहा की 17 सितम्बर प्रधानमत्री जी के जन्मदिन का हम सेवा दिवस के रूप में मनाते है। नरेंद्रमोदी जी के 7 अक्टूबर को गुजरात के मुख्यमंत्री के पदभार ग्रहण करने का अवसर हमे उनके देश एवंम लोगो के प्रति सेवा एवंम समर्पण के भाव की याद दिलाता है, यह के ऐसा गुण है जो नरेन्द्र मोदी जी के जीवन के इन 20 वर्षों की विशेषता रही है । “सेवा एवं समर्पण” अभियान पूरे देश के सभी जिलों में चलाया जायेगा और इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा जिले साथ मंडल स्तर पर अभियान चलाया जायेगा।

Advertisements
Ad 1

अभियान का मुख्या आकर्षण हर जिले में “नवभारत मेला” होगा जो प्रधानमन्त्री मोदी जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में हुए एक नए भारत के उदय को प्रदर्शित करेगा। या “नवभारत मेला” मोदी सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के उत्थान को सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गयी विभिन्न योजनाओं को दर्शायेगा। बिहार में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा जिला स्तर पर प्रशोनात्री प्रतियोगिताएं और रक्तदान शिविर आयोजित किए जायेंगे और लोगों को “नमो ऐप ” डाउनलोड करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जायेगा जिसके लिए विशेष स्टाल लगाये जायेंगे जो उन्हें प्रधानमंत्री के साथ सीधे संवाद करने में मदद करेगा और इसी के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताएंगे।

भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को राष्ट्रीय समारोह के तौर पर युवा मोर्चा कार्यकर्ता “आजादी का अमृत महोत्सव” मनाएंगे जिसमे युवाओं को अपने-अपने जिलों में स्वतंत्रता आन्दोलन से सम्बंधित स्थलों का दौरा करने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा और 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के उपलक्ष मे युवा मोर्चा “अन्योदय” के सिद्धांत को लेकर गरीबों और वंचितों की सेवा के लिए मोदी सरकार के द्वारा की गयी पहल के माध्यम

से युवा मोर्चा कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाएंगे और यह कार्यक्रम मंडल स्तर पर युवा मोर्चा कार्यकर्ता द्वारा मनाया जायेगा जिसमे कार्यकर्ता लाभार्थियों से मिलेंगे जोश्री नरेन्द्र मोदीजी के योजनों से लाभान्वित हुए हैं। भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा और समर्पण अभियान के तहत मनाया जाने वाला एक और अत्यंत महत्वपूर्ण दिन 2 अक्टूबर महत्मा गाँधी जयंती है इस दिन श्री दुर्गेश सिंह जी के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा पुरे राज्य में स्वक्षता से सम्मान अभियान का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ता 71 विभिन्न स्थानों जैसे शहीद स्मारक, नदियाँ और सम्बंधित जिलों के पूजा स्थल आदि पर स्वक्षता अभियान और पौधारोपण अभियान आयोजित करेंगे. इस मौके पर प्रदेश महामंत्री धर्मेन्द्र तिवारी, मीडिया प्रभारी निरंजन सिंह उपस्थित रहें।

Related posts

गौरीचक थाना पुलिस की छापेमारी में चार वारंटी गिरफ्तार, अग्रिम कार्रवाई जारी

सेवा क्षेत्र के उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण को लेकर क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

नगर परिषद संपतचक का 157 करोड़ से अधिक का बजट पारित, सड़क-नाला और आधारभूत ढांचे पर सबसे अधिक खर्च होगा

error: