बिहार

जल जमाव समस्या अब लोगो के लिए बनी आफ़त!

रजौली: नवादा से बख्तियारपुर पटना तक फोर लेन के चौड़ीकरण के कारण रोड से सटे मोहल्ला इस्लाम नगर में जल निकासी की समस्या हो गई हैं थोड़ी सी बारिश में पानी जमा हो जाता है और लग भग महीनो तक ऐसे ही बारिश और नाली का पानी जमा रहता ही है । इस जल जमाव के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। और लोगों को आवा गमन में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। आए दिन इन रास्तो पर छोटी गाड़ियों का दुर्घटना ग्रस्त हो जाना मामूली बात हो गयी हैं यहां के जन प्रतिनिधि इस समस्या को टालते नजर आते हैं कई बार उन को इस से अवगत कराया गया हैं लेकिन उन के ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ता ऐसे में यहां की जनता नर्क में जीने को मजबूर हैं।

Related posts

कुपोषित बच्चों को स्वस्थ्य और सुरक्षित बनाकर घर वापस भेज रहा पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), पूर्णिया

छठ घाटों पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ ससमय पूरी करें : जिलाधिकारी

एटीएम का ताला तोड़कर तीन बैट्री चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार!