बिहार

बाबा गणिनाथ के जन्मोत्सव एवं पूजनोत्सव पर निकाली गई भव कलश यात्रा

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत नवाबगंज पंचायत के वार्ड संख्या 8 नवाबगंज में आज शनिवार को श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ गोविंद जी जन्मोत्सव एवं पूजन उत्सव समारोह को लेकर कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का आयोजन बाबा गणिनाथ पूजा सेवा समिति नवाबगंज द्वारा किया गया. इस कलश यात्रा में कुल 125 कलश यात्रियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम सुबह करीब 7:00 बजे शुरू हुआ एवं करीब 3 किलोमीटर के पैदल यात्रा करते हुए 8:50 बजे नवाबगंज स्थित ग्राम देवता मंदिर परिसर पहुंचा। चैनपुर स्थित कुएं से जल लेते समय कलश का संकल्प पंडित उदय झा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया गया.

Advertisements
Ad 1

कलश यात्रियों का जत्था जैसे ही मंदिर परिसर पहुंचा समिति के कार्यकर्ताओं ने निर्धारित स्थान पर कलश रखवाया एवं सभी कलश यात्रियों को शरबत आदि पिलाया गया। इस कलश यात्रा को लेकर कलश यात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया. वहीं आयोजन कमिटी के अध्यक्ष बजरंग साह, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार साह, सचिव अजित कुमार साह,संरक्षक सोनू कुमार साह आदि ने बताया कि प्रत्येक वर्ष बाबा गणिनाथ का जन्मोत्सव समारोह मनाया जाता है।वहीं आज ध्वजारोहण के बाद बाबा गणिनाथ की पूजा अर्चना फारबिसगंज से आए पुजारी श्री धनेश्वर साह के द्वारा की जाएगी एवं प्रसाद( खिचड़ी) वितरण किया जाएगा. मौके पर कार्यकर्ताओं में कृष्णा साह, द्वारिकानाथ साह,राजेश साह, जयप्रकाश साह, रामकुमार साह, मुकेश कुमार साह,सुधीर कुमार साह, गंगा साह, शिवदत्त साह, परमेश्वर साह,तुलेंद्र साह आदि शामिल थे।वहीं अरविंद यादव चुन्नू अनमोल यादव सुशील यादव रंजीत यादव रंजीत पोद्दार कन्हैया शर्मा राजीव पोद्दार आदि ग्रामीणों की भी सहभागिता रही।

Related posts

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

जयपुर की तर्ज पर गणगौर महोत्सव 2026 का आयोजन 21 मार्च को

एमडीएम में अनियमितता की शिकायत पर जांच करने आए बीआरपी

error: