झारखण्ड

मांग को लेकर मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन

धनबाद: तोपचाची पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज  तोपचाची झील पाईप लाईन भूमि  अधिग्रहण का मुवाआजा से बंचित किसानो ने अपनी मांग को लेकर बिरोध स्वरूप  मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन झारखंड सरकार का पुतला दहन  किया गया. । पुतला दहन कार्यक्रम के पूर्व किसान रंगरीटाड, गोमो रोड, सुभाष चौक, जीटी रोड का भ्रमण कर सुभाष चौक पहुंचकर सभा में परिवर्तन हो गया.। सभा को आजसू नेता किसान प्रकोष्ठ के जिला सचिव  सदानंद महतो ने कहा कि तोपचांची झील से 1914 ईस्वी में पाइप लाइन बिछाने के लिए जमीन अधिग्रहण ब्रिटिश हुकूमत ने किया था.जिसका मुआवजा अब तक नहीं मिल पाया है.देश एवं राज्य में निरंतर सरकार बदलती रही है,लेकिन किसानों के मुआवजे को लेकर किसी सरकार ने अब तक कोई पहल नहीं किया गया है,इसलिए अब किसान जन आंदोलन से अपना अधिकार लेगी. इस अवसर पर अमर धीवर, धीरेंद्र राम, दीनानाथ राय, प्रेमचंद महतो,इतवारी राय,बुधनी देवी ,परबतिया देवी, डोलिया देवी, जयंती देवी ,अमृता देवी रोहिणी देवी ,शनिच राय ,संजय राय, उत्तम राय, रमेश जायसवाल रखाल धीवर आदि किसान मौजूद थे।
 

Advertisements
Ad 1

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: