बिहार

बाइक सवार दोनों युवक की घटनास्थल पर ही मौत!

पटनासिटी: राजधानी के NH-30 पर रफ़्तार का कहर जारी है ! सड़क दुर्घटना का मामला है पटना सिटी अनुमण्डल फतुहां थाना क्षेत्र के आरओबी के पास पटना – बख्तियारपुर फोरलेन के सुपनचक स्थित पूजा ढाबा के पास का ! जहाँ तेज रफ़्तार से आ रही वाइक अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकरा गई ! जिससे बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह  क्षतिग्रस्त हो गया, वही बाइक सवार दोनों युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ! हलाकि की फोरलेन पर गश्त लगा रही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँच कर दोनों को फतुहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई ! जहाँ चिकित्सको ने दोनों को मृत घोसित कर दिया। पुलिस ने युवकों के पास से मिले मोबाइल से एक की पहचान पटना सिटी के कैमाशिकोह का रहने वाला 26 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में किया !वही  दूसरे युवक की पहचान नहीं हो पाई !बताया जाता है की दोनों युवक बाइक पर सवार होकर फतुहां से पटना को ओर जा रहे थे ! फ़िलहाल पुलिस ने  दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. साथ ही मृतक के मोबाइल से उसके परिजनों को घटना की जानकारी देदी है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण, राहगीरों को ही रहा दिक्कत

राज्यभर में 3,218 आधुनिक कृषि यंत्रों का होगा वितरण, स्थापित होंगे 80 नए ‘यंत्र बैंक’

PCC की बैठक में 29 औद्योगिक परियोजनाओं को मिली स्वीकृति, ₹6,000 करोड़ के निवेश से 3,000 रोजगार के अवसर होंगे सृजित

error: