बिहारलाइफ स्टाइल

नवरात्र में इस बार पंडालों में विराजेंगी माता रानी, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल

[Edited By: Robin Raj]

पटना(न्यूज क्राइम 24): भक्ति और आराधना का पर्व नवरात्र में एक बार फिर से जय माता दी के जयकारों से गूंजे उठेगा शहर, जी हां पूजा समितियां भव्य पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर सकते हैं, इसके लिए प्रशासन से हरी झंडी मिल गई है. भक्तों के लिए यह एक अच्छी खुशखबरी है.

ज्ञात हो कि पिछले साल कोरोना महामारी की वजह से दुर्गा पूजा के समय पंडालों में देवी माताओं की प्रतिमा स्थापित नहीं की जा सकी थी, पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना पर रोक लगाई गई थी. उस जगह पर सिर्फ कलश पूजा ही की गई थी, जिससे भक्तजनों में निराशा देखा गया था, लेकिन इस बार दुर्गा पूजा पंडाल में ही होगी. जिला प्रशासन की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद पूजा समितियों में उत्साह का माहौल बना है. पूजा समितियां भव्य पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर सकते हैं. हालांकि इसके लिए पूजा समितियों को हर साल की तरह इस बार भी जिला प्रशासन से लाइसेंस लेना होगा. वहीं पूजा आयोजन को लेकर सभी समितियां अपने सदस्यों को सूचना दे चुकी है. कई पूजा समितियों ने मूर्ति और पंडाल निर्माण के लिए कारीगरों से बात भी कर ली है।

Related posts

एम्स पटना में पहली बार बोन कंडक्शन इम्प्लांट सर्जरी सफल, एक दिन में तीन जटिल ऑपरेशन

झारखंड पेपर लीक मामले में भूपतिपुर से युवक हिरासत में

कार्डिकॉन 2026 में नई तकनीक और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने किया मंथन