[Edited By: Robin Raj]
पटनासिटी : शनिवार को रोट्रैक्ट क्लब ऑफ पटना सिटी द्वारा कुम्हरार स्थित अंतर ज्योति बालिका विद्यालय, पटना में रक्षाबंधन के पूर्व संध्या के अवसर पर प्रेम और विश्वास का यह पर्व मनाया गया. मुख्य अतिथि पद्मश्री रोटेरियन डॉ० आर एन सिंह का स्वागत रोट्रैक्ट क्लब ऑफ पटना सिटी के अध्यक्ष रो० राव्यांशु प्रीत ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया.
उपस्थित छात्राओं के हाथ से सभी ने राखी बंधवाई एवं उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया. केक काटकर एवं मिठाइयाँ खिलाकर प्रेम और भाईचारा का पर्व मनाया गया। बालिकाओं नें सुगम संगीत का भी प्रदर्शन किया ।रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी के पूर्व अध्यक्ष रो० राजेश बल्लभ उर्फ मुन्ना यादव , पूर्व अध्यक्ष रो० बिजय कुमार यादव , पूर्व अध्यक्ष डॉ० महताब अहमद , रो० अशिवनी कुमार उर्फ पिंकू मेहता, रो० अनिलेश कुमार में संयुक्त रूप से रोट्रैक्ट क्लब द्वारा उठाए गए एवं इस कदम की प्रशंशा की । कार्यक्रम में रोटरी क्लब पटना कंकड़बाग के सचिव रो० राज किशोर सिंह , रोट्रैक्ट क्लब ऑफ पटना कैपिटल की अध्यक्षा रो० रश्मि झा एवं सचिव रो० सक्षम रस्तोगी भी उपस्थित थे.
कार्यकम का संचालन रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी के पूर्व अध्यक्ष एवं रोट्रैक्ट क्लब ऑफ पटना सिटी के चेयरमैन रो० रवि शंकर प्रीत नें किया ।रोट्रैक्ट क्लब ऑफ पटना सिटी के सचिव रो० ऋषि राज , रो० शुभंगिनी गुप्ता , रो० हिमांशु राज , रो० अश्वनी प्रकाश ,सविता प्रीत, कन्हाई पटेल , सूर्यकांत गुप्ता , प्रांशु गुप्ता , विशाल आर्य , सौरव वर्मा , शम्भू सैगल नें कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई. पद्मश्री रोटेरियन डॉ० आर एन सिंह नें रोट्रक्टर्स को रोटरी इंटरनेशनल की एक महत्वपूर्ण इकाई बताते हुए युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा की ओर तथा निश्वार्थ सेवा की ओर सदा आगे बढ़ने की बात कही। नेत्रहीन बच्चियों के साथ प्रेम पूर्वक इस त्योहार को मना कर सभी नें आत्मीयसुख का आनंद लिया।
