बिहार

सादगी पूर्ण मनाई गई डॉ जगन्नाथ मिश्रा की दूसरी पुण्यतिथि

अररिया(रंजीत ठाकुर): मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के संस्थापक सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्रा के द्वितीय पुण्यतिथि गुरुवार को बथनाहा में डॉ ए के राय के आवास पर सादगी पूर्ण मनाया गया । मानवाधिकार प्रतिष्ठान अररिया जिला के पधिकारियो तथा सदस्यों ने स्वर्गीय मिश्रा के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया  । उक्त मौके पर अररिया जिला इकाई के जिला अध्यक्ष डॉ ए के रॉय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय मिश्रा जी समावेशी विकास के शिल्पकार थे ,उन्होंने हर वर्ग के लोगो के उत्थान और विकाश के अभूतपूर्व  कार्य किए । वही संस्थान के नरपतगंज प्रखंड अध्यक्ष रंजीत ठाकुर ने कहा कि डॉ मिश्रा जी ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल के महज पांच वर्षों में बिहार के विकास की बहुआयामी लकीर खींच दी है  जिन्हें युगों युगों तक याद किया जाएगा । कार्यक्रम में द्वारिका नाथ साह , रंजीत साह ,रमेश ठाकुर ,मो मेराज आदि संस्था के  कई सदस्य मौजूद थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

महाकाल सेवा यूथ फाउंडेशन की बैठक सम्पन्न, गुरुकुल विस्तार और रक्तदान अभियान पर चर्चा

‘मार्केट नहीं, पार्क चाहिए’ निकली प्रभात फेरी

सरकारी खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का : रामकृपाल यादव

error: