क्राइमबिहार

फुलवारी में चोरों का आतंक से सहमे लोग..!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): मोटरसाइकिल चैन स्नैचिंग और मोबाइल चोरी की बढ़ती घटनाओं से इलाके के लोग परेशान हैं। फुलवारी शरीफ में रोजाना दर्जनों चूड़ियां की घटनाएं हो रही है चोरों के आतंक से लौटते हुए हैं कब कहां से कितनी बाइक मोबाइल यह सामान चोरी हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है लोगों की माने अधिकार चोर नाबालिग लड़के लड़के के लिए चोरी की घटनाओं में शामिल हैं ।कम उम्र होने के चलते पुलिस लड़को जो नही पहचान पा रही है कि मासूम से चहेरे के पीछे शातिर कारनामे करने की योजना बना रहे होते हैं.

वहीं मौर्य बिहार के रहने वाले व रिटायर्ड रेलवे कर्मी बदमाशो ने मोबाईल लूट कर फरार हो गये । पीड़ित रेलकर्मी ने स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया है। घटना के बाद इलाके में लोगो मे दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगो का कहना है की आये दिन छिनतई की घटना हो रही है. रेलकर्मी रविन्द्र कुमार ने घटना के बारे में पुलिस को बताया है कि खगौल लख के पास जैसे ही आटो से उतरे पहले से घात लगाये उचक्कों ने उनका मोबाईल छिन लिया और चंपत हो गये।बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही खगौल लख पर मोबाईल छिनतई के मामले में तीन लोगों को जेल भेज गया है और आज फिर उसी जगह पर इस तरह कि घटना घट गई. थाना प्रभारी ने आर रहमान ने कहा कि मामले कि जांच कि जा रही है। वहीं रानीपुर से अंकित राज का मोबाईल भी घर से बुधवार कि सुबह चोरी हो गया। उसने बताया कि मेरा एक और मोबाईल आज से 15 दिन पहले भी चोरी हुआ था जो कि आज तक नहीं मिला. कई ग्रामीणों ने बताया कि रानीपुर में गांव के कई उच्चके चोरी की वारदात को अंजाम देने में लगे हैं। ये लोग स्मैक गाँजा शराब का सेवन करते हैं। नशे के लिए ही चोरी की वारदातें बढ़ गयी हैं। इनके डर से कोई पुलिस को कुछ नही बताता है जिससे उनका हौसला बढ़ा हुआ है.

वहीं पुलिस ईंन अपराधिक घटनाओं को रोकने पूरी तरह विफल साबित हुई है । बुधवार को देर शाम पूर्व मध्य रेल मजदूर कांग्रेस के जोनल अध्यक्ष जफर हसन की ग्लैमर बाइक हारून नगर सेक्टर 2 स्थित रहमत रेसिडेंसी अपार्टमेंट के नीचे पार्किंग से चोरी हो गयी। जफर हसन ने बताया कि उन्होंने बाइक चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दिया है.

Advertisements
Ad 1

हवा हवाई कि बैट्री चोरी

फुलवारी के बिड़ला कालोनी के एक शख्स के घर के दरवाजे पर लगे हवा हवाई आटो से बैट्री चोरी हो गया । वहीं गाड़ी मालिक राजु कुमार ने बताया कि मैने शाम में आटो दरवाजे पर लाकर लगाया था लेकिन सुबह देखते हैं तो आटो में बैट्री गायब है। राजु कुमार ने बताया कि यहां अक्सर चोरी की घटना होती रहती है । अभी कुछ दिन पहले ही एक हवा हवाई चोरी हो थी। उनहोनें इसकी सुचना फुलवारी थाना में दी है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले कि जांच कि जा रही है।

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

error: