बिहार

हरितालिका तीज पर सावन के गीतों पर मस्ती में झूमी महिलाएं

पटनासिटी: शौर्य भारत वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सावन महोत्सव धूम धाम से मनाया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन फाउंडेशन के अध्यक्ष शम्मी रोहतगी व सचिव अमित खत्री ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में वन मिनट गेम एवं हॉजी प्रतियोगिता आयोजित किया गया. फाउंडेशन के सदस्यों ने लजीज व्यंजन का लुफ्त उठाया.
वहीं अध्यक्ष शम्मी रोहतगी ने बताया कि हरितालिका तीज के पावन पर्व के उपलक्ष्य में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. हरे-हरे परिधानों में सजी महिलाओं ने खूब मस्ती की. वहीं सावन क्वीन प्रियंका रोहतगी चुनी गयी. “सावन का महीना पवन करे शोर”, “बिन साजन झूला झूले”, “पतझर सावन वसंत बहार” जैसे सावन के गीतों पर महिलाऐ झूम उठी. सजधज कर महिलाओं ने झूले का आनंद लिया.
इस मौके पर प्रियंका रोहतगी, अलका रोहतगी, मीना रोहतगी, नेहा खत्री, नूपुर मारवाड़ी, नेहा कुमारी, सोनम समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

विदेश मंत्रालय के पश्चिम मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज ने पोलैंड के विदेश और आर्थिक मंत्रालय के अधिकारियों से की वार्ता

अंग गौरव सम्मान से अलंकृत हुए अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार

सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 16 फरियादें

error: