बिहार

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बटराहा के प्रांगण में लोगों ने लगवाया कोविड 19 का टीका

अररिया/सोनामणि गोदाम(संजय पंडित): जिले के कुर्साकाटा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज सिकटिया उत्कर्मित मध्य विद्यालय बटराहा के प्रांगण में मंगलवार को 18 प्लस उम्र से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोविड-19 का टीका शिविर का आयोजन किया गया. मिली जानकारी के अनुसार टीका लगवाने को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी,तो वहीं टीका लगवाने को लेकर लोगों में काफी उत्साह भी देखा गया। मौके पर उपस्थित टीका लगवाने आए लोगों में कृष्ण कुमार मंडल, मोहन कुमार मंडल, ललन कुमार मंडल, रामानंद मंडल, विनोद मंडल, अशोक कुमार मंडल, अमित कुमार मंडल, सुभाष कुमार मंडल, जितेंद्र मंडल, मनोज कुमार माली, आदि दर्जनों लोगों ने बताया कि सत प्रतिशत लोगों को यह टीका लगाना चाहिए। टीका लगाने से कोरोना वायरस से अपने भी बचा जा सकता है और दूसरे को भी बचाया जा सकता है।कुल 165 पुरुष एवं महिलाएं को टीका लगाया गया है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

महाकाल सेवा यूथ फाउंडेशन की बैठक सम्पन्न, गुरुकुल विस्तार और रक्तदान अभियान पर चर्चा

‘मार्केट नहीं, पार्क चाहिए’ निकली प्रभात फेरी

सरकारी खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का : रामकृपाल यादव

error: