बिहार

शांति समिति की बैठक में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पर्व मनाने की अपील

समस्तीपुर(रमेश शंकर झा): जिले के वारिसनगर थाना परिषद में प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार वर्मा, अंचलाधिकारी वारिसनगर, थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सब इंस्पेक्टर विकास कुमार आलोक की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई इसमें करोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पर्व मनाने की अपील की गई। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस बैठक में थाना अध्यक्ष ने लोगों से अपील किया है कि सरकारी नियम के अनुसार कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पर्व को सादे लिबास में मनाया जाए। वारिसनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा की त्यौहार के दिन भीड़-भाड़ नहीं लगाना है। इस बैठक में राजद के प्रखंड अध्यक्ष अजय यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष के नेता आदि लोगों ने भाग लिया।

Advertisements
Ad 1

Related posts

अपहृत युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर गोलियों की बौछार, प्रभारी थानाध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मी घायल!

सीएम सम्राट चौधरी बोले- मोदी सरकार के 12 साल में बदला बिहार, डिफेंस कॉरिडोर से हर जिले में एयर कनेक्टिविटी तक

शेखपुरा में 14 और 17 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा, 7 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, धारा 144 लागू

error: