बिहार

टमटम पड़ाव क़ब्रिस्तान में पानी भरे गड्ढे से मिली 25 साल के युवक की लाश, सनसनी

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): रविवार की देर शाम टमटम पड़ाव क़ब्रिस्तान में पानी भरे गड्ढे से मिली 25 साल के युवक की लाश की शिनाख्त नही हो पाई है। बता देह की इस क़ब्रिस्तान में पुर्व में कई लोगो की हत्याकांड के बाद शव को ठिकाने लगाने की वारदातें हो चुकी है। करीब 24 साल के युवक की लाश बरामद होने के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना पाकर पहुंची फुलवारी थाना की पुलिस ने शव को गड्ढे से निकाला और थाना ले गयी। काफी प्रयास के बावजूद जब युवक की लाश की पहचान नही हो पायी तो पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए एम्स पटना भेज दिया। वहीं युवक के शव की शिनाख्त नही होने के बाद ईलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कोई हत्या कर लाश को वहां फेंकने की बात कर रहा है तो कोई डूबकर मरने की बाते कर रहा है. थाना अध्यक्ष आर रहमान ने बताया की क़ब्रिस्तान में पानी भरे गड्ढे में जहां से अज्ञात युवक की लाश मिली है उसे देखने से लगता है कि शौच के दौरान पानी मे फिसल कर डूब गया जिससे उसकी मौत हो गयी। मृतक के शरीर पर कोई निशान नही मिला है जिससे हत्या का संदेह लगे। शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगा। 

Advertisements
Ad 1

Related posts

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

NH-31 पर DSP ट्रैफिक का औचक निरीक्षण, तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी नजर

प्रेम यूथ फाउंडेशन को मिला ‘लोकसेवा रत्न’ सम्मान, जनसेवा के कार्यों के लिए हुआ सम्मानित

error: