बिहार

कोरोना काल मे निजी विद्यालयों की परेशानी को दूर करने में सहयोग करे केंद्र एवं राज्य सरकार : तारिक अनवर

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में रविवार को पटना के होटल चाणक्या में “क्वाॅलिटी एजुकेशन फॉर ऑल” पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन पूर्व मंत्री (भारत सरकार) एवं  एआईसीसी के जेनरल सेक्रेटरी तारिक अनवर, एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा, एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद, एडु विहान के सीईओ एम के वर्मा एवं विधायक  इजहारूल हुसैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने कहा कि देश में कोरोना काल मे निजी विद्यालय बंद रहने के कारण स्थिति खराब हो गई है एवं शिक्षक भुखमरी के शिकार हो गए हैं। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से अभिलंब इन लोगों को सहयोग करने के लिए कदम उठाने की पुरजोर वकालत की। कोरोना काल में पिछले 16 महीनो से विद्यालय बंद होने की वजह से करोड़ो शिक्षकों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है इसलिए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार को ऐसे शिक्षकों को अविलंब मासिक वेतन एवं परिवार को चलाने के लिए राशन उपलब्ध कराना चाहिए.

एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने अपने संबोधन में प्राइवेट स्कूल को विशेष पैकेज की मांग की । एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल  अहमद ने कहा कि पिछले 16 महीनों से कोरोना महामारी की वजह से पूरे भारत के निजी विद्यालय बंद होने के कारण बच्चों की पढ़ाई पर काफी प्रभाव पड़ा है.

एडु विहान के सीईओ एम के वर्मा ने कहा कि एडु विहान पिछले 16 महीनों से विद्यालय बंद होने के कारण शिक्षकों को ट्रेनिंग एवं छात्रों को नई तकनीकों से शिक्षा प्रदान कर रहा है इसके लिये कोई शुल्क चार्ज भी नहीं लिया जाता.

इस अवसर पर देशभर के कई जाने-माने शिक्षाविदों ने सेमिनार को संबोधित किया जिसमें मुख्य रुप से जसवीर सिंह (प्रतिनिधि, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स- लंदन), सतीश कुमार (नेशनल हेड) एडु विहान, नितिन मधुकर लोनारी (अध्यक्ष लोनली सोशल ग्रुप पुणे), देवेश दिक्षित (एकेडमिक डायरेकटर) एडु विहान, जफर आलम (कॉम्पिटेटिव विंग हेड) एडु विहान सहित अनेक शिक्षाविदों ने क्वालिटी एजुकेशन फॉर ऑल पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम मे राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एसपी वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवानंद झा, संयुक्त सचिव इफफत रहमान, सुशीला सिंह, कैसर इमाम झारखंड के सचिव तौफीक हुसैन ,विद्या गौतम भारती किशोर कुमार संजय कुमार हरीश प्रसाद सहित विभिन्न जिला के जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।

Related posts

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

error: