बिहार

केंद्रीय सशस्त्र बल बने पर्यावरण संरक्षक

अररिया(रंजीत ठाकुर): केंद्रीय सशस्त्र बलों द्वारा देश में आंतरिक सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा, कठोर व दुर्गम क्षेत्रों में डयूटी, नक्सली व आतंकी प्रभावित क्षेत्रों में ड्यूटी के अतिरिक्त केंद्रीय सशत्र बल बने पर्यावरण संरक्षक. बता दें कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए केंद्रीय सशस्त्र बलों द्वारा अभी तक कुल 1,47,38,040 विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए जा चुके हैं। जिसमें सशस्त्र सीमा बल द्वारा 14,21,285 पौधे लगाए जा चुके हैं। पौधरोपण के इतने बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के उपरांत गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा “पर्यावरण संरक्षक” नामक पुस्तक प्रकाशित की गई है, जिसकी एक – एक प्रति आज शनिवार, दिनांक 17 जलाई 2021 को 56वीं वाहिनी बथनाहा में कार्यक्रम का आयोजन कर वाहिनी के कमांडेंट/वेटनरी डॉ ई.चौबा सिंह एवं कार्यवाहक कमांडेंट श्री कुमार राजीव रंजन द्वारा वन प्रमंडल अधिकारी, अररिया, एवं मीडिया कर्मी को पुस्तक प्रदान की गई. कार्यक्रम के अंत में श्री एन. प्रसाद वन प्रमंडल अधिकारी, अररिया द्वारा 56वीं वाहिनी बथनाहा में पौधारोपण भी किया गया। मौके पर सहायक कमांडेंट मनिन्द्र नाथ सरकार, सहायक कमांडेंट जॉन लेंथांग, उप-निरीक्षक प्रेम कुमार गुप्ता व बलकर्मी मौजूद थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

फ्लैट फर्जीवाड़ा कांड : पूर्व डीसीएलआर मैत्री सिंह, पिता व भाई पर कोर्ट का संज्ञान

जमीन के विवाद में बेटे ने मां को मारी गोली, एम्स में चल रहा इलाज

महावीर कैंसर संस्थान में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, सैकड़ों रोजेदारों ने की शिरकत

error: