बिहार

भगवान हनुमान की मूर्ति अधिष्ठापन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया

राकेश नालंदा की रिपोर्ट

नालंदा: बिहारशरीफ प्रखंड स्थित सकरौल पंचायत के सकरौल गांव में भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण किया गया सकरौल देवी स्थान के समीप नवनिर्मित हनुमान मंदिर में पंचमुखी राम भक्त भगवान हनुमान की मूर्ति अधिष्ठापन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया ज्ञात हो कि चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सकरौल पंचायत वासियों एवं समाजसेवी श्रवण यादव के सहयोग से आयोजित की जा रही है सर्वप्रथम 12 जुलाई को ग्रामता पूजा से कार्यक्रम की शुरुआत की गई वही 13 जुलाई कि सुबह श्रवण यादव के नेतृत्व में मंदिर परिसर से लगभग एक हजार से अधिक महिलाओं एवं युवतियों के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई यह कलश यात्रा सकरौल देवी स्थान से निकलकर चोरसुआ त्रिवेणी धाम से जल भर कर पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर कलश यात्रा संपन्न हुआ जिसके उपरांत मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन किया गया अखंड कीर्तन के समापन के उपरांत 15 जुलाई को नवनिर्मित हनुमान मंदिर में पांच घंटे का मूर्ति पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया एवं संध्या में समाजसेवी श्रवण यादव के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें करीब दर्जनों गांव के पांच हजार से छ: हजार लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर पूर्व एमएलसी राजेश कुमार सिंह उर्फ राजू यादव ने भगवान हनुमान के दर्शन करने पहुंचे जिसके उपरांत भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया इस मौके पर कुंदन यादव भूषण कुमार गौतम यादव दिलीप यादव अमीर लाल मनोज साव ओम प्रकाश प्रमोद साव वीरू चंद्रवंशी लल्लू यादव दिनेश पासवान राजेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित।

Related posts

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद

एसडीएम प्रिया रानी एवं डीडीसी आकांक्षा आनंद की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर हुआ मेले का शुभारंभ

उत्पाद विभाग और पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 1,353 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद!