बिहार

नवनिर्मित मंदिर में स्थापना को लेकर ग्रामीणों की हुई अहम बैठक

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत नवाबगंज पंचायत के वार्ड संख्या पांच में स्थित माता शीतला मंदिर(गह्वर)का पुनर्निर्माण लोगों द्वारा किया गया है।यह मंदिर करीब 100 वर्ष पुराना है,जो पहले छोटे से टिन की छत वाले जर्जर भवन के रूप में था।इस मंदिर का पुनर्निर्माण कर यहां के स्थानीय लोगों द्वारा इसे भव्य रूप दिया गया है।यहां के लोगों की इस मंदिर में हमेशा से गहरी आस्था रही है. अब जबकि यह मंदिर बनकर तैयार हो चुका है,तो अब माता को नवनिर्मित भवन में स्थापित करने को लेकर कल 11 जुलाई 2021 रविवार की रात्रि करीब आठ बजे स्थानीय लोगों की बैठक मंदिर परिसर में आयोजित की गई।इस बैठक की अध्यक्षता राजू मंडल ने की. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 24 जुलाई 2021 को धूमधाम से नवनिर्मित भवन में माता की स्थापना की जाएगी।इस मौके पर 24 घंटे का अष्टयाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा. इस बैठक में खगेंद्र प्रसाद साहा शिवजी प्रसाद साहा, पंकज साहा, प्रशांत साहा, रंजीत दास, हेमनाथ साहा, बीरेंद्र मंडल,हेमनाथ गुप्ता, अचिन लाल मंडल,अरुण यादव,राजा रक्षित,उमेश प्रसाद साहा, नंदकिशोर दास सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बरबीघा में माँ मथुरासिनी महोत्सव 2026 का समापन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया जलवा

सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम को लेकर 28 धावा दल का गठन

सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू, छात्रों को शांत मन से परीक्षा देने की सलाह

error: