बिहार

एसएसबी जवानों ने तस्करी के 4 बैल के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा पर स्थित फुलकाहा बीओपी एसएसबी जवानों ने रविवार रात्रि करीब-09:30 बजे नेपाल से तस्करी कर ला रहे चार बैल सहित एक व्यक्ति को धर दबोचा. मिली जानकारी के अनुसार फुलकाहा कैंप प्रभारी एसआई दुर्गेश कुमार पांडे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मानिकपुर पंचायत के भवानीपुर गांव के समीप एक व्यक्ति नेपाल से तस्करी का 4 बैल लेकर भारतीय बाजारों में बेचने के लिए जा रहा था, जिसे जवानों ने सूचना के आलोक में नाका लगाकर बैल तस्कर सहित बैल को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि नेपाल से तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में बेचने के लिए ले जा रहे थें। वही उक्त व्यक्ति ग्राम पथराहा वार्ड संख्या 16 पोस्ट घूरना निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद अब्दुल मतीन बताया गया है। एसएसबी जवानों के द्वारा कागजी खानापूर्ति के बाद उक्त बैल को सोमवार को घूरना फाटक को सुपुर्द किया। एसएसबी के इस अभियान में एसआई दुर्गेश कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल राहुल कुमार, कांस्टेबल संजीव कुमार दुबे, एवं रोहितास मीणा शामिल था।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बरबीघा में माँ मथुरासिनी महोत्सव 2026 का समापन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया जलवा

सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम को लेकर 28 धावा दल का गठन

सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू, छात्रों को शांत मन से परीक्षा देने की सलाह

error: