बिहार

एसएसबी व पुलिस ने की छापेमारी, 400 ग्राम गाजा, एक देशी कट्टा के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

अररिया(रंजीत ठाकुर): गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को एसएसबी व जोगबनी थाना पुलिस प्रभारी आफताब अहमद के नेतृत्व मे इन्द्रानगर वार्ड संख्या 09 मे एक घर में छापामारी कर 400 ग्राम गांजा, एक देशी कट्टा लोडेड एक जिंदा कारतूस व एक फायर कारतूस के साथ एक युवक संजीत मंडल पिता सुरेन्द्र मंडल को गिरफ्तार करने मे सफलता पायी है. प्राप्त जानकारी अनुसार जोगबनी एसएसबी व पुलिस अपने जवानो के साथ युवा पथ मुख्यमार्ग के एक घर मे छापामारी कर गांजा, कारतूस एवम देशी कट्टा बरामदगी से अपराध जगत के लोगो मे हड़कंप मचा दिया है। छापामारी होने से आस पास के माहौल मे सन्नाटा छा गया. इस संदर्भ मे जोगबनी थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने बताया की हमे गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापामारी कर गांजा कट्टा जिंदा व फायर कारतूस बरामद करने मे सफलता मिला है। गिरफ्तार युवक एवम बरामद समान की सूची तैयार कर आगे की करवाई किया जा रहा है।

Related posts

राधेश्वर आजाद उर्फ अवधेश सिंह नेता जी की प्रथम पुण्यतिथि मनाया गया

हारून नगर में आरोग्यम हॉस्पिटल का उद्घाटन, विधायक श्याम रजक ने कहा- गरीब कैंसर मरीजों को मिलेंगी सरकारी सुविधाएं

बैंकिंग योजनाओं में तेजी लाकर पात्र लाभुकों को ससमय ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश

error: