बिहार

एम्स में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए एडमिट

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में शनिवार को भभुआ समेत 1 व्यक्ति की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 2 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो को एडमिट किया गया है. एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक  भभुआ के 61 वर्षीय साहेबजमा खान कि मौत कोरोना से हो गयी है । वहीं  एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 2 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजो को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है जिसमे सिवान और नवादा जिलों के मरीज शामिल हैं ।इसके अलावा एम्स में 3 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।  वहीं शनिवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 31 मरीजों का इलाज चल रहा था।

Related posts

चौक थाना क्षेत्र में शराब और स्मैक के खिलाफ कार्रवाई, पांच गिरफ्तार!

सत्य, निष्ठा और ईमानदारी के पथ पर 32 वर्ष : मृत्युंजय कुमार सिंह

बी प्राक की धुन पर झूमे श्रोता, भक्ति के साथ देशभक्ति के रंग में रंगा कृष्णोत्सव

error: