बिहार

बरसों बीत गए शिलान्यास के बाद भी नहीं हुआ सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तत्कालीन विधायक के द्वारा वर्ष 2020 में सीमावर्ती क्षेत्र में कई ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास किया गया था। जो 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत सड़क निर्माण के लिए पीएम जीएस वाई रोड से गुलाबी यादव टोला से दल्लू प्रसाद यादव टोला सीमा रोड तक तथा फुलकाहा लक्ष्मीपुर रोड स्थित अंचरा पंचायत के पन्ना लाल यादव के जमीन से ठाकुर टोला तक जाने वाली सड़क में बर्ष 2020 आदर्श आचार संहिता लगने से पूर्व तत्कालीन विधायक अनिल कुमार यादव के द्वारा उक्त दोनों स्थानों पर शिलान्यास किया गया था। जो 1 वर्ष होने जा रहा है आज तक उक्त दोनों स्थानों पर निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने से स्थानीय लोगों में सरकार व विभागीय पदाधिकारियों के प्रति आक्रोश है।

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

error: