बिहार

वन महोत्सव मनाकर किया पौधारोपण

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): गुरुवार को रोटरी इंटरनेशनल की युवा इकाई रोट्रेक्ट क्लब पटना सिटी के द्वारा नये रोटरी सत्र 2021-22 का आगमन पर संस्था के सदस्यों ने वन महोत्सव एवं पौधारोपण कर शुरुआत की. रोट्रेक्टर्स ने बेलवरगंज स्थित द इंडियन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में औषधीय पौधों को लगाकर लोगों तक पौधारोपण करने का और उनके प्रति समाज को जागरूक करने का संदेश दिया. नए सत्र के अध्यक्ष रो० रव्यांशु प्रीत ने पौधों के महत्त्व के बारे में बताया और उसपर चर्चा की. रो० ऋषि राज, रो० शायन सिन्हा, रो० अंकित सिंह, रो० शुभांगिनी गुप्ता, रो० लिपिका प्रीत, विशाल आर्या, आकाश, सौरव, कशिश, सिमरन, सविता ने अपनी उपस्थिति दर्ज की और पौधारोपण करने का संकल्प लिया. वहीं रोटरी क्लब पटना सिटी के पूर्व अध्यक्ष रो० रवि शंकर प्रीत ने इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर रोट्रक्टर्स का उत्साह बढ़ाया।

Related posts

नीट आंदोलन और बीजेपी-कांग्रेस प्रदर्शन के बीच पटना की सड़कों पर बवाल

डॉक्टरों की हड़ताल से नवाबगंज अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लटका ताला, मरीज परेशान

शिविर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया

error: