बिहार

विवेक ठाकुर ने कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए आग्रह पत्र सौंपा

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद श्री विवेक ठाकुर ने कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए आई०एम०ए० के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित डॉ० सहजानंद प्रसाद सिंह एवं आई०एम०ए० पदाधिकारियों से पटना में शिष्टाचार मुलाकात कर आग्रह पत्र सौंपा.

विवेक ठाकुर ने आई०एम०ए० से आग्रह किया कि आई०एम०ए० मुख्यालय संग देश के सभी राज्य एवं खासकर बिहार में सभी जिला इकाइयों को निर्देशित करें कि प्रेसवार्ता कर टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक व प्रेरित करें। आई०एम०ए० लोगों से राष्ट्रव्यापी अपील करे कि टीकाकरण के दुष्प्रचार को नजरअंदाज कर सुरक्षित व सामान्य जीवन हेतु कोरोना का टीका निःसंकोच अवश्य लें.

Advertisements
Ad 1

भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा सभी को मिलकर आगे की तैयारी करनी होगी जिससे मानव जीवन सामान्य हो सके। वर्तमान समय में इस महामारी का सुरक्षा कवच सिर्फ टीकाकरण है. विवेक ठाकुर ने कहा भारत के चिकित्सा तंत्र और वैज्ञानिकों ने कड़ी मेहनत की जिसके परिणामस्वरूप कम समय में दो स्वदेशी वैक्सीन हमारे यहां उपलब्ध हो पायी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा विश्व का सबसे बड़ा मुफ्त टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए दुष्प्रचार लॉबी के तथ्यहीन बातों को नकारने के लिए सक्षम है आई०एम०ए० के सम्मानित डॉक्टर सदस्यगण।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: