बिहार

दानापुर स्टेशन पर काउंटर पर लगी भीषण आग

खगौल(अजीत यादव): पूर्व मध्य रेल दानापुर के मुख्यालय स्थित दानापुर स्टेशन के उत्तरी में बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर वाले टिकट बुकिंग कार्यालय में भीषण आग लगी है. आगलगी की खबर मिलते ही मंडल रेलवे मुख्यालय में हड़कम्प मच गया। आनन फानन आग बुझाने की कवायद शूरू हुई. आग कैसे लगी इसका पता नह चल पाया है । हालांकि आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशामक दल पहुँच चूका है,आग को बुझा दिया गया है. वहीं मंडल के संबंधित विभागीय अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुच कर जायजा ले रहे हैं. कोई भी रेलवे अधिकारी कुछ बताने की हालत में नही है। हालांकि अनुमान है कि इसका कारण प्रथमदृष्टा में बिजली का शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

जमीन के नाम पर 54 लाख की ठगी, आरोपी रंजन गुप्ता गिरफ्तार!

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

error: