दानापुर(आनंद मोहन): योग दिवस पर दानापुर नगर परिषद के सुलतानपुर में एनएसएस बीएस कॉलेज एवं मिनेर्वा ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री सह सांसद राम कृपाल यादव, मुख्यपार्षद डॉ अनु कुमारी, दानापुर कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने सयुक्त रूप से किया। रामकृपाल यादव ने कहा कि रक्त दान से बढकर कोई दान नही हो सकता आप के द्वारा दिये गये रक्त किसी को जीवन दे सकते है। थैलैसिमीया ग्रसित बच्चों के लिए नियमित रक्त की आवश्यकता होती है। उनके जीवन बचाने में रक्तदान सार्थक प्रयास है। डॉ अनु कुमारी ने कहा कि लोगों के पास विभिन्न प्रकार के कार्ड होते है पर डोनर कार्ड नही होते जरूरी है कि सभी के पास एक डोनर कार्ड हो। उन्होने एनएसएस छात्र सिद्धार्थ भारद्वाज को कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बधाई देते हुए ऐसे कार्यक्रम को लेकर हर संभव मदद की आश्वासन दी.

शिविर की सराहना करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक पीयूष परांजपे कहा कि रक्त दान से बढ़कर कोई दान नही हो सकता। ये लोगों को जीवन बचाने के लिए जरूरी है। शिविर का शुभारंभ रक्तदान कर किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से बीएसएसीएस के सहायक निदेशक आलोक सिंह, प्रथमा ब्लड सेंटर के पंकज सिह बघेल, डॉ नीरज कुमार एनएसएस के सिद्धार्थ भारद्वाज, प्रदीप्त मिश्र, पार्षद प्रतिनिधि अविनाश यादव, प्रहर्ष, जयंत कुमार समेत गणमान्य लोग उपस्थित थे।
