बिहार

कोरोना को भगाने के लिए एकमात्र उपाय टिकाकरण : रवि शंकर

IMG 20210621 WA0116

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): संपतचक के टीकाकरण केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोरोना को भगाने का सबसे सरल उपाय टिकाकरण है। सभी लोगो को सरकार मुफ्त में कोविड 19 से बचाव का टीकाकरण करा रही है जिसका फायदा उठाने की जरूरत हैं । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की इच्छा थी को योगादिवस पर हो रहे मेगा कोरोना टिकाकरण केंद्र पर मंत्री सांसद जाएं और सबका हैसला बढ़ाएं ।
गौरतलब हो कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को केंद्रीय मंत्री सह पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के सांसद रविशंकर प्रसाद ने पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के कई स्वास्थ्य केंद्रों का जायजा लिया। इसी कड़ी में मध्य विद्यालय संपत चक के स्वास्थ्य केंद्र में कोविड टिकाकरणकेंद्र पर पहुंचे औऱ टीकाकरण कराने आये लोगों, स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं के आग्रह और मौसम का मिजाज देख केंद्रीय मंत्री सम्पत चक बाजार में एक चाय दुकान पर रुके और बारिश के सुहाने मौसम में चाय की चुस्की ली। इस दौरान मंत्री ने चाय दुकानदार का हाल चाल भी पूछा । चाय दुकानदार ने बताया कि उसके चार बच्चे है और सभी पढ़ाई करते हैं। मंत्री ने चाय दुकानदार का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कार्यकर्ता लोग हमें चाय पिलाने अपने घर ले जाना चाहते थे लेकिन हमने कहा कि नही हम फुटपाथ पर चाय दूकान में ही चाय पियेंगे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!