बिहार

नगर परिषद चेयरमैन एनएच अधिकारियों के साथ रामकृपाल यादव का निरीक्षण 

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): सांसद रामकृपाल यादव शनिवार को नगर परिषद और नेशनल हाईवे 98 के अधिकारियों के साथ एम्स रोड में जल निकासी कार्य का निरीक्षण किया। सांसद ने कहा कि अब एम्स रोड में जल जमाव से निजात दिलाने के लिए एनएच ऑथरिटी के साथ फुलवारी नगर परिषद मिलकर का करेगा। नगर परिषद ने जल निकासी के लिए एम्स रोड में कई मोटर पम्प लगाए हुए है। सांसद श्री यादव बारिश में भींगते हुए घूमघूम कर नगर परिषद चेयर मैन आफताब आलम और नेशनल हाईवे अधिकारियो के साथ निरीक्षण करते रहे। सांसद ने कहा कि एक बड़ा हैवी मोटर लगाया जाए जिससे एम्म्स रोड को जल्द जल निकासी का काम हो सके । जो नाला इस रोड किनारे बना हुआ है उसमें दोनों तरफ की आबादी के ड्रेनेज का जल का लोड है जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एम्स के पास एक सम्प हाऊस का निर्माण कराया जाएगा जिसके जरिये जल को लख के पास सोन नहर में गिराया जाएगा । इसके अलावा सांसद अल्वा कॉलोनी में जल जमाव का निरीक्षण भी किये। यहां साथ मे रहे चेयरमैन आफताब आलम ने बताया कि दो साल पहले अल्वा कोलोनी रानीपुर होकर बादशाही पइन तक पक्का नाला निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। वही अभी कच्चा नाला की साफ सफाई कराई गई है। अल्वा कोलोनी में मोटर लगाकर जल निकासी हो रही है। सांसद ने कहा कि पक्का नाला का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए सरकार के पास बात करेंगे।  पटना एम्स रोड में जलजमाव की समस्या के निदान के लिए रोड किनारे बने नाले को दुरुस्त करने और जल निकासी की व्यवस्था करने के लिए नगर परिषद और एनएच के अशिकारियो को निर्देश दिए गए हैं.

Advertisements
Ad 1

सांसद ने सरकार से मांग किया कि सरकारी या निजी निर्माण एजेंसीयों द्वारा बंद किये गए विभिन्न वाटर बॉडीज और कलवर्ट को अतिक्रमण मुक्त कराया जाय।  इतना करने से ही जल जमाव की अधिकांश समस्या खत्म हो जाएगी। पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि यह रोड हमारे द्वारा ही पास कर निर्माण हुआ था और जल्द ही इसकी जल जमाव की समस्या का भी समाधान किया जाएगा ।तत्काल राहत के लिए ऐजेंसी द्वारा जल निकासी के लिए छोटे पम्प लगाने पर सांसद भड़क गए। साथ चल रहे कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि छोटे पंप लगा कर खानापूर्ति नहीं करें बल्कि बड़े पम्प लगाएं। उन्होंने बताया कि फिलहाल फुलवारी शरीफ नगर परिषद को यह जिम्मा दिया गया है जिसके बाद नगर परिषद मोटर पंप और अपने स्टाफ को लगाकर जल निकासी की व्यवस्था कर रही है । इस मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष आफताब आलम ने बताया कि जल निकासी के लिए व्यवस्थाएं की जा रही है । हमारे नगर परिषद क्षेत्र के बगल का इलाका है इसलिए इनसे आने जाने वाले रोगियों को किसी तरह की समस्या ना हो उसके लिए भी जल निकासी का समाधान किया जा रहा है । वही एन एच के कार्यपालक अभियन्ता संजीव चौधरी ने बताया कि जल्द ही इसका डीपीआर कराकर परमानेंट सॉल्यूशन किया जााएगा । एन एच के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि रोड के दोनों किनारे नाला का निर्माण सड़क के पानी को निकालने की क्षमता के अनुसार बनाया गया था। बसावटों की संख्या बढ़ती गयी और उसकी जल निकासी की व्यवस्था सड़क के किनारे बनी नालों में जुड़ती गई। अब स्थिती यह हो गयी कि नियत क्षमता से अधिक पानी नालों में जा रहा है और भीषण जल जमाव हो रहा है। एम्स के सामने एक गड्ढा था जिसमे पानी जमा होता था और कलवर्ट से पानी पटना सोन मुख्य नहर में जाता था। विद्युत विभाग ने ट्रांसमिशन लाइन के लिए गड्ढे को भर दिया और  सड़क निर्माण एजेंसी ने कलवर्ट को बंद कर दिया। जिसके कारण जल निकासी का मार्ग अवरुद्ध हो गया. साथ मे मनोज कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद और नेशनल हाईवे ऑथरिटी के कनीय अभियंता सहायक अभियंता, नगर परिषद के सफाई प्रभारी, अन्य पदाधिकारी समेत रणधीर यादव रमेश यादव और अन्य लोग मौजूद रहे। 

Related posts

पिता के साये के बिना भी नहीं टूटा हौसला : मां की प्रेरणा से गौरव कुमार ने यूपीएससी में पाई सफलता

पटना में माहे रमज़ान के तीसरे जुमा की नमाज़ अदा, अमन-चैन की दुआ

पटना डेयरी प्रोजेक्ट में स्व. राजेन्द्र प्रसाद सिंह की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गई

error: