बिहार

चिराग पासवान के समर्थन में उतरे राजद के द्वारिक पासवान पशुपति नाथ पारस को बताया विभीषण

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): लोकजनशक्ति पार्टी के अंदर चल रहे विवाद में चिराग पासवान पूरी तरह से अकेले पड़ चुके हैं। पार्टी से उन्हें अलग करने की तैयारी की जा रही है। इन सबके बीच अब चिराग के समर्थन में राजद के प्रदेश सचिव द्वारिक पासवान  खुल कर सामने आ गए है। ऑल इंडिया पासवान ऐकता मंच के द्वारा भी चिराग का समर्थन किया गया है। साथ ही बेलदारी चक निवासी राजद नेता द्वारिक पासवान ने स्व रामविलास पासवान की पार्टी और परिवार के लिए पशुपति पारस को लेकर अपना गुस्सा भी जाहिर किया है। संगठन द्वारा लोजपा को तोड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए पशुपतिनाथ पारस को विभीषण की संज्ञा दे डाली है। उन्होंने कहा कि इस संकट काल मे राजद चिराग पासवान के साथ खड़ा है। लोजपा तोड़ने वालों का चेहरा जल्द ही बेनकाब हो जाएगा और अगले चुनाव में जनता उनकी गंदी राजनीति को लेकर सबक सिखाएगी। 

Related posts

₹1500 करोड़ के फर्जी चंदे पर एजाज अहमद का सवाल

जहानाबाद में मासिक अपराध गोष्ठी, गंभीर कांडों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

बिहार में गूँजी Gen-Z की आवाज़, शिक्षा, रोजगार और छात्र अधिकारों के सवालों पर जुटे छात्र-युवा

error: