बिहार

बाइक की ठोकर से साइकिल सवार वृद्ध घायल, पटना रेफर!

जमुई(मो० अंजुम आलम): सिकंदरा थाना क्षेत्र के बरडीह गांव के समीप सोमवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से साइकिल सवार एक वृद्ध घायल हो गया। जिसे स्वजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक अरविंद कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया।घायल वृद्ध की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के नवकाडीह गांव निवासी ब्रह्मदेव महतो के रूप में हुई है। स्वजनों ने बताया वृद्ध किसी काम से अलीगंज गए थे।जहां से साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बरडीह गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में जबरदस्त ठोकर मार दी। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा बाइक सवार को पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई है। फिलहाल वृद्ध की हालत नाजुक बनी हुई है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक

एम्स पटना में विश्व किडनी दिवस 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम, समय पर जांच और अंगदान पर दिया गया जोर

error: