बिहार

निगरानी विभाग के पास शिक्षकों फोल्डर जमा करने में लापरवाही बरतने वाले बीईओ और संबंधित अधिकारी पर कठोर कार्रवाई किया जाए : अब्दुल कुद्दूस

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भवन में श्री अब्दुल कुद्दूस संयोजक जिला शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की अध्यक्षता में एक बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया। जिसमें निगरानी विभाग को फोल्डर नहीं जमा करवाने से संबंधित समस्या पर विचार-विमर्श किया गया.

विभिन्न प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी सह प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रखण्ड के शिक्षकों का फोल्डर अब-तक जमा नहीं करवाने के कारण उन शिक्षकों का नाम एनआईसी पोर्टल पर अपलोड किया गया है। जिस कारण जिले के ऐसे सभी शिक्षकों को निगरानी द्वारा फर्जी घोषित किया जाएगा तथा ऐसे शिक्षकों को भविष्य में कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ेगा।आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समन्वय समिति के सभी पदाधिकारी द्वारा जिला पदाधिकारी अररिया,जिला शिक्षा पदाधिकारी अररिया,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), अररिया से मिलकर अपना पक्ष रखते हुए ज्ञापन सौंपेंगे। साथ ही साथ जिस के स्तर से भी इस प्रकार की लापरवाही हुई है उनके विरोध कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की मांग करेंगे। साथ ही ज्ञापन की कॉपी राज्य स्तरीय पदाधिकारी एवं मीडिया कर्मी को भी प्रेषित करने का निर्णय लिया गया.

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए शिक्षकों की भीड़ नहीं बुलाई गई जिला समन्वयक समिति के संयोजक अब्दुल कुद्दूस,अध्यक्ष मंडलीय सदस्य प्रशांत कुमार,मो जाफर रहमानी,आफताब फिरोज़, योगेश चन्द्र साह, सज्जाद आलम एवं अमर कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

error: