बिहार

पटना एम्स में कोरोना से 8 लोगों की मौत, 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए एडमिट

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में सोमवार को समस्तीपुर, मुंगेर, पटना, रोहतास समेत 8 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 7 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो को एडमिट किया गया है। इनमे सबसे ज्यादा पटना के पॉजिटिव मरीज हैं ।       एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक  समस्तीपुर के 50 वर्षीय सुरेंद्र रजक, मुंगेर कि 45 वर्षीय श्रीमणि देवी, अगमकुआं की 65 वर्षीय जानकी देवी, मछौटी के 50 वर्षीय कमलेश सिंह, बड़ी बीघा के 55 वर्षीय अनिल कुमार, शास्त्रीनगर की 45 वर्षीय माधुरी सिन्हा, बिक्रमगंज के 45 वर्षीय सहेन्द्र कुमार जबकि मखनिया कुआं के 65 वर्षीय ओंकार प्रसाद सिंह कि मौत कोरोना से हो गयी है । वहीं  एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 7 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजो को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है जिसमे पटना के 4 लोगो समेत अरवल, उतर प्रदेश समेत अन्य जिलों के मरीज शामिल हैं ।इसके अलावा एम्स में 4 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।  वहीं सोमवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 99 मरीजों का इलाज चल रहा था।

Advertisements
Ad 1

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

error: