झारखण्ड

बहन ने भाई को खाने पर बुलाया और फिर जहर देकर मार डाला

IMG 20210603 WA0066

झारखंड के गिरिडीह गावां थाना क्षेत्र के जमडार गांव में संदेहास्पद स्थिति में दो सगे भाइयों की मौत हो गई. मृतकों में विकास मोदी और आकाश मोदी है. वहीं घर के बगल में रहने वाली सगी बड़ी बहन और उसके ससुर पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस समेत कई लोग पहुंच गए हैं. परिजन पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर रहे थे. बता दें कि 1 लाख रुपये के लिए अपने दोनों सगे भाइयों की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगा है. बड़ी बहन के घर में एक भाई ने मुर्गा चावल खाने के साथ ही महुआ शराब पी थी. वहीं छोटे भाई ने भी खाना खाया था. खाना खाने के बाद आधी रात से तबियत बिगड़ गई. बड़े भाई की मौत इलाज के लिए ले जाने के क्रम में कल दोपहर को ही हो गई थी वहीं एक अन्य भाई की मौत रांची में इलाज के दौरान हो गई.एनएफ. दरअसल बड़ी बहन ने 1 लाख रुपये भाई को दिया था. वहीं पैसा वापस मांगने के लिए लगातार दबाव बना रही थी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी. दोनों युवक पिछले 6 महीने से कर्नाटक में रहकर मजदूरी करते थे. लॉकडाउन के बाद घर लौटकर बहन को 40 हजार रुपये दिया था।

Related posts

दांतों से पेन पकड़कर लिखी सफलता की इबारत, फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार