बिहार

नम्रता आनंद पटना और  कमल किशोर होंगे मगध प्रमंडल के जीकेसी के प्रभारी

Screenshot 2021 0528 111903

फुलवारी(अजित यादव): राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कायस्थों के सामाजिक, शैक्षणिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक प्रगति के लिए कार्य कर रहे ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) ने बिहार में भी अपने संगठनात्मक ढांचा को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।इस सिलसिले में राज्य के सभी प्रमंडलों के लिए आज जीकेसी के प्रभारी मनोनीत कर दिए गए।     ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) बिहार की प्रदेश अध्यक्ष डा.नम्रता आनंद ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा को सारण, प्रदेश उपाध्यक्ष रूबी दास को भागलपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित प्रकाश श्रीवास्तव को तिरहुत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रिय रंजन को मुंगेर का प्रभारी बनाया गया है।उन्होंने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन कुमार को दरभंगा, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार प्रभाकर को कोसी, राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल किशोर को मगध, प्रदेश सचिव काजल मित्रा को पूर्णिया का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने नवनियुक्त प्रमंडल प्रभारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुये कहिा कहा कि उनके नेतृत्व में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में जरूर सफल होगा।  डॉक्टर नम्रता आनंद ने बताया कि सभी प्रमंडल प्रभारी अपने-अपने प्रमंडल के अधीन संगठन को हर स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यक्रम तय करेंगे और निर्धारित समय सीमा के भीतर सदस्यता अभियान को सफल बनाएंगे।उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास हर जिला में संगठन को सशक्त एवं प्रभावी बनाने का है।  राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मगध प्रमंडल के प्रभारी कमल किशोर ने कहा कि कायस्थों की जनसंख्या बिहार में काफी है, लेकिन एकजुट नहीं रहने के कारण हम राजनीतिक हाशिए पर आ गए हैं।हम सभी को एकजुट कर सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।उन्होंने बताया कि जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद भी बिहार में संगठन को मजबूत करने पर विशेष रुप से ध्यान दे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!