क्राइमबिहार

हत्या कर शव गायब करने का लगाया आरोप!

मनेर(आनंद मोहन): मनेर थाना क्षेत्र के सादिकपुर गावँ में एक महिला की हत्या कर शव को गायब करने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शाहपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर कृषि फोरम के निवासी विजेंद्र कुमार ने अपनी बहन की शादी छह साल पहले सादिकपुर निवासी करिया राय के पुत्र कुणाल कुमार के साथ किया था। 26 मई को बहन ने फोन पर मारपीट की बात बताई थी। 27 मई को सूचना मिली कि बहन की मृत्यु हो गई। जब सादिकपुर पहुंचे तो घर में कोई नहीं था। तब उक्त जानकारी को लिखित रूप में थाने को दिया। इस संबंध में मनेर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुई है, प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुटी हुई है। जब तक शव बरामद नहीं हो पाता तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता।

Advertisements
Ad 1

Related posts

ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती आज: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम ने दी श्रद्धांजलि

स्लाइड टू इनसाइट : सूक्ष्म कोशिकाओं से उभरा चिकित्सा शिक्षा का व्यापक भविष्य

पटना में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

error: