बिहार

बिहार सरकार द्वारा संचालित सामुदायिक भोजन केंद्र का लाभ उठा रहे लोग

IMG 20210523 WA0057

पटनासिटी: पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह पूर्व मंत्री श्री नंदकिशोर यादव के पहल के उपरांत बिहार सरकार द्वारा संचालित सामुदायिक भोजन केंद्र का लाभ हजारों की संख्या मे लोग उठा रहे हैं। भोजन में लोगो को भात, दाल,सब्जी उपलब्ध कराया जा रहा है. यह भोजन केंद्र उनलोगों के लिए मददगार साबित हो रही जो रोज कमाते खाते थे.

दैनिक मजदूर, गरीब परिवार,झुग्गियों में रहने वाले लोगों को शुद्ध भोजन का लाभ उठा रहे है. सामुदायिक भोजन केंद्रों पर सोशल डिस्टेंस का पूर्ण रूप से पालन हो रहा है. आने वाले लोगों को मास्क और हाथों का सेनेटाइज भी किया जा रहा है.

इस सकारात्मक पहल के लिएविधायक प्रतिनिधि रंजीत कुमार सिन्हा उर्फ तन्नूजी जी भारतीय जनता पार्टी पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार,महामंत्री विनय केसरी, अमित कनोडिया, पटना महानगर के मीडिया प्रभारी प्रदीप काश, मंडल अध्यक्ष सन्नी यादव, मनोज साह ने आभार व्यक्त किया है. इससे पहले अमित कनोडिया और प्रदीप काश ने गवर्मेन्ट हाई स्कूल (सिटी स्कूल) में चल रहे सामुदायिक केंद्र में लोगो के बीच भोजन का वितरण भी किया।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!