बिहार

ऑक्सीजन सेवा के साथ-साथ जरूरतमंदों के बीच भोजन का भी वितरण

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी एवं बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा ऑक्सीजन सेवा के साथ-साथ कोरोना महामारी को देखते हुए श्री अग्रसेन जी की रसोई के छँटे दिन भी भोजन का वितरण किया गया. समिति के अध्यक्ष सह मंडलीय उपाध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज घर में जो लोग कोरोना के कारण होम करोटायन हो रखे उनके पास व्यवस्था नहीं है उनके घर भी समिति द्वारा दोनों समय का भोजन 65 घरों मे दिया गया. रविवार की व्यवस्था पटना के वरिष्ठ युवा समाजसेवी अजय गोयनका द्वारा की गई थी इन्होंने 7 दिनों तक लगातार भोजन की व्यवस्था समिति को प्रदान की है. 1000 पैकेट पुडी़ सब्जी बनाकर वितरण किया गया. वितरण कंगन घाट, मोर्चा रोड, पटना साहिब स्टेशन, गुलजारबाग, महात्मा गांधी सेतु, पटना जंक्शन एवम गांधी मैदान जैसे अनेक इलाकों में किया गया.

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रादेशिक अध्यक्ष महेश जालान, राजेश बजाज, कार्यक्रम के संयोजक सुभाष पोद्दार, दिलीप तुलसयान, राजेश देवड़ा, सरदार देवेंद्र सिंह, पप्पू कमलिया, मनोज मुरारका, अशोक अग्रवाल, विनोद शर्मा, प्रदीप केडिया, अनूप पोद्दार एवम राकेश कुमार सक्रिय थे।

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण

error: