बिहार

हल्की बारिश में ही जल जमाव, सड़क नाले में तब्दील, विभागीय लोग खामोश!

IMG 20210512 WA0085

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत फुलकाहा बाजार स्थित फुलकाहा लक्ष्मीपुर सड़क बाजार में हल्की बारिश हो जाने पर ही सड़क नाले में तब्दील हो जाता है। जिससे महामारी के समय लोगों को खासकर महिलाएं को आने जाने में काफी कठिनाई होती है तथा इसी सड़क से इस लॉकडाउन के समय पदाधिकारियों का आना जाना भी लगा रहता है, लेकिन किसी ने सड़क की स्थिति को लेकर गंभीर नही दिखे। यहां तक की सड़कें कई जगह टूट चुकी है। इस महामारी के समय इमरजेंसी वाहन को भी आनेजाने में काफी कठिनाई होती है। लेकिन किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। सड़क को लेकर संवाददाता के द्वारा कई बार कई पदाधिकारियों को अवगत कराया गया तथा समाचार प्रकाशन भी किया गया।लेकिन बरसों बीत गए किसी पदाधिकारी ने इसकी सुध नहीं लिया। विकास के नाम पर पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि झूठी भरोसा दिलाते आ रहे हैं। फुलकाहा बाजार का इतिहास वर्षों पुराना है आजादी से पहले का यह बाजार लेकिन आज तक नाला का निर्माण नहीं हो पाया.

img 20210512 wa00865513984399527158951

ऐसा लगता है विकास की बात सिर्फ कागजों पर ही रह जाता है। जबकि सरकार को इस बाजार से प्रत्येक वर्ष लाखों रुपयों का रेवेन्यू मिलता है। लेकिन एक सुलभ शौचालय का भी व्यवस्था इस बाजार में नहीं है यहां तक की बाजार में आने जाने वाले लोगों के लिए बरसात के समय ठहरने का भी जगह नहीं है।इस बाजार में सफाई कर्मी भी नहीं है। पदाधिकारी को केवल रेवेन्यू लेने तक की ही मतलब है। बाकी सुविधाओं पर ध्यान नहीं है। विकास के नाम पर इस क्षेत्र के लोगों को ठगने का काम किया जा रहा है।
वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने बताते हैं कि जनप्रतिनिधि से लेकर पदाधिकारी तक इस क्षेत्र को सिर्फ ठगने का काम किया है। यहां विकास के नाम पर कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है ना सड़क ना स्वास्थ्य ना ही शिक्षा।

Related posts

एम्स पटना ने आंख से निकाला 180 ग्राम का विशाल ट्यूमर, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई उपलब्धि

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा