बिहार

गौरीचक में घर में घुसकर तोड़फोड़ महिला का बाल पकड़ घसीटकर मारपीट, अश्लील हरकत कर फाड़ डाले कपड़े!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के बरावा गांव में दबंगों ने टुनटुन चौधरी के घर में घुसकर तोड़फोड़ की । इतना ही नहीं दर्जन भर से अधिक संख्या में रहे बदमाशो ने दबंगई दिखाते हुए टुनटुन चौधरी की पत्नी सुशीला देवी के साथ मारपीट की। महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए बाल पकड़कर घसीटते हुए सड़क पर ले आए और बुरी तरह पिटाई की । इतने से भी मन नही भरा तो जाते जाते उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। इधर आगजनी में टुनटुन की झोपड़ी में रखे सारा सामान जलकर राख हो गया । वही इस घटना की सूचना गौरीचक थाना पुलिस को दी गई है बावजूद किसी भी नामजद की गिरफ्तारी नही हो पाई है जिससे पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। इस मामले में पीड़िता ने गौरीचक थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि बेलदारी टोला के रोहन बिंद सतीश बिंद सतीश बिंद,संजय, कारु ,विक्की ,शिवकुमार सहित 1 दर्जन से अधिक लोग अचानक उनके घर पर आ धमके और बगैर कोई बात बताएं मारपीट शुरू कर दी । बदमाशों नेे घर में रखा सारा सामान तोड़फोड़ करते लगे । बदमाशों का विरोध करने पर उनके साथ भी बुरी तरह मारपीट की गई । इतना ही नहीं गाली गलौज करते हुए बाल पकड़कर घसीट कर सड़क पर ल आए और कपड़े फाड़ डाले । इसके बाद जाते और की झोपड़ीी आग लगा दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मामला दर्ज करानेेेे के बाद पुलिस ने किसी नामजद को गिरफ्तार नही किया है। 

Related posts

रक्तदान की मिसाल बने सोनू खान जकी, यूथ ब्लड डोनर्स क्लब ने 1300 से अधिक लोगों को दिलाया जीवनदान

एम्स पटना में अब फोरेंसिक की पढ़ाई होगी और अधिक व्यवहारिक, छात्रों को मिलेगा अदालत जैसा प्रशिक्षण

अब कंप्यूटर चलाकर बदलेंगे मुसहर बच्चों का भविष्य, डिजिटल शिक्षा से जुड़कर समाज की मुख्यधारा में बढ़ाएंगे कदम

error: