बिहार

बिहार सरकार कोरोना पीड़ितों के लिए ना कुछ करेगी ना करने देगी, कोई मदद करेगा तो उसे जेल भेज देगी : आप

IMG 20210510 WA0084

पटना: पूर्व सांसद पप्पू यादव को बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि के कुकर्मो का उजागर करने की सजा मिली है। कोरोना काल मे कोरोना पीड़ितों की सेवा करना सरकार को हजम नहीं हुआ।

आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश प्रवक्ता बबलू कुमार प्रकाश ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि बिहार सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ताओं पर दमनचक्र चला रही है। सरकार, कोरोना पीड़ितों के लिए ना कुछ करेगी, ना करने देगी और कोई मदद करेगा तो उसे जेल भेज देगी।

बबलू ने कहा कि एम्बुलेंस छुपा कर रखने वाले बीजेपी सांसद पर सरकार ने कोई कार्यवाही नही किया पूरी तरह मौन हो गईं और मामले को उजागर करने वाले व्यक्ति पर केस दर्ज कर दिया। राज्य की जनता अस्पतालों के बेड और ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए फरियाद कर रही है। अपनी विफलता छिपाने के लिए डबल इंजन की सरकार नित्य नए हथकंडे अपना रही है। सरकार से मांग है कि राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव को बिना किसी शर्त के रिहा करें।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!