बिहार

सड़क पर जलजमाव को लेकर मुखिया ने जिला पदाधिकारी को दिया आवेदन

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भंगही पंचायत अंतर्गत नवाबगंज पंचायत सीमा सड़क से भोड़हर चौक होते हुए बथनाहा वीरपुर सड़क तक जाने वाले सड़क जर्जर होने से सड़क पर हल्की बारिश में भी जलजमाव इतनी हो जाती है कि लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो जाता है।जबकि जलजमाव वाली जगह के आसपास विद्यालय एवं मस्जिद स्थापित है।जबकि सड़क के दोनों तरफ आबादी हैं।यह स्थिति बरसों से है इसके बावजूद भी किसी पदाधिकारी ने इस पर सुध नहीं लिया और ना ही क्षेत्रीय कोई जनप्रतिनिधि का ध्यान सड़क पर है।
इसी बात को लेकर ग्राम पंचायत राज भंगही के मुखिया चांदनी देवी ने जिला पदाधिकारी अररिया को अपने कार्यालय पत्रांक-176 दिनांक-10/05/2021 के द्वारा आवेदन देकर सड़क मरम्मती करवाने का अग्रह किया.

Advertisements
Ad 1

क्या कहते हैं मुखिया चांदनी देवी:-
उन्होंने बताया कि यह सड़क, सीमा सड़क से बथनाहा बीरपुर सड़क में जोड़ने वाली सड़क है। जो बरसों से जर्जर स्थिति में है। सड़क पर गड्ढे होने के चलते हल्की बारिश में भी जलजमाव हो जाता है, जिस कारण इस सड़क से आने जाने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह सड़क का निर्माण या मरम्मती पंचायत योजना के द्वारा नहीं किया जा सकता है, इसलिए मेरे कार्यालय द्वारा जिला पदाधिकारी अररिया को सड़क की स्थिति के बारे में आवेदन देकर अवगत कराया गया है।ताकि जलजमाव की समस्या को दूर करावाया जाय।

Related posts

जिलाधिकारी ने की लोक शिकायत निवारण एवं आरटीपीएस की समीक्षा

एमडीए अभियान में कम्युनिटी रेडियो बना जमीनी ताकत

पुलिस महानिरीक्षक पुर्णियां, ने 56 वीं वाहिनी मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल बथनाहा का किया भ्रमण

error: