बिहार

राजकीय सम्मान के साथ जदयू एमएलसी तनवीर अख्तर सुपुर्द ए खाक किये गए

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): जनता दल यूनाइटेड के एमएलसी और जनता दल यूनाइटेड के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तनवीर अख्तर का जनाजा कोरोना से निधन के बाद फुलवारी शरीफ की हाजी हरमेन कब्रिस्तान पहुंचा , जहां राजकीय सम्मान के साथ लोगो ने नम आंखों से अपने प्रिय नेता तनवीर अख्तर का को सुपुर्द ए खाक कर दिया ।वहीँ जनाजे की नमाज इमारत शरिया के नाज़ीम आला मुफ्ती शिबली कासमी ने पढ़ाया.

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो जमा खान, पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह सीनियर एसपी पटना रविंद्र कुमार शर्मा एवं अन्य आला अधिकारियों की मौजूदगी में बिहार पुलिस के जवानों ने रायफलों से फायरिंग कर अंतिम सलामी दी ।वहीं जनता दल यूनाइटेड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी तनवीर अख्तर की कोरोना से मौत के बाद जदयू परिवार में शोक व सदमे में का माहौल है। दक्षिणी बिहार जदयू दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न पासवान ने एमएलसी तनवीर अख्तर के निधन पर शोक जताते हुए अल्लाह से उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम तौफीक अता करने की दुआ की है।

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

error: