बिहार

प्रशासन है मुस्तैद, लॉकडाउन का किया जा रहा है पालन

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिला में लगभग सभी बाजारों में सरकारी निर्देश के आलोक में प्रशासन ने लॉक डॉन का पालन कराने को लेकर मुस्तैद है। प्रशासन सुबह से ही सभी बाजारों में घूम घूम कर सरकारी निर्देशों के अनुसार खाने-पीने की दुकानें छोड़ सभी दुकानों को बंद कराने में सक्रिय दिखे, तो वहीं सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकानें स्वयं बंद कर दिए। पुलिस प्रशासन के द्वारा बिना काम के घूम रहे लोगों को अपने अपने घरों में जाकर रहने की हिदायत भी दिए। वहीं फुलकाहा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में लॉकडाउन का पालन कराते हुए, अनावश्यक दो चक्का वाहन लेकर घूमते लोगों का वाहन को जब्त करते हुए चालान भी काटे जिससे बाइक चालकों में हड़कंप मच गया। तो वही बढ़ते कोरोना महामारी को लेकर आम जनों में भय का माहौल है।

Related posts

शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं पारदर्शिता के साथ बांकीपुर विधान सभा का उपचुनाव संपन्न

नगर निगम कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू

“हर घर तिरंगा” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का महापर्व : जिलाधिकारी

error: