उत्तरप्रदेशताजा खबरें

चिनहट स्थित ऑक्सीजन प्लांट में रिफिलिंग के दौरान ब्लास्ट, कई घायल!

लखनऊ: चिनहट स्थित टी ऑक्सीजन प्लांट में आज बुधवार दोपहर ऑक्सीजन रिफिलिंग के दौरान सिलिंडर फटने से भीषण ब्लास्ट हो गया। जिससे वहां काम कर रहे 10 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दो की मौत हो गई है। सभी को गोमतीनगर स्थित लोहिया अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। ब्लास्ट इतना भीषण था कि आस पास के इलाका भी दहल उठा। हादसे में कई मजदूरों के हाथों पैरों गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं कई मजदूरों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं ऑक्सीजन प्लांट पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम है। फंसे हुए लोगों को घटना स्थल से निकाला जा रहा है। वहीं मौके पर पुलिस कमिश्नर व भारी संख्या में पुलिस फोर्स रेस्क्यू कर रही है। मौके पर पहुंचे डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि घटना तीन बजकर 30 मिनट की है, एक सिलिंडर के ब्लास्ट होने की वजह से तीन लाेगों के आहत व पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। साथ ही टेक्नीकल टीम व सीएफओ द्वारा जांच की जा रही है। अभी घायलों की शिनाख्त की जा रही है जैसे ही डिटेल मिलती है अवगत करा दिया जाएगा। 

Advertisements
Ad 1

Related posts

स्कूल में पिटाई के बाद छात्र की मौत से पटना में बवाल

फरार शराब तस्कर गिरफ्तार, 9.4 लीटर देसी शराब बरामद; शराब पीकर हंगामा करने वाले तीन भी दबोचे

रिटायर्ड पुलिसकर्मी से 25 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, नदी थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई

error: