बिहार

एम्स में कोरोना से 5 लोगों की मौत, 27 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए एडमिट

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना एम्स में सोमवार को पटना, उतर प्रदेश, समेत 5 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 27 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजो को एडमिट किया गया है। इनमे सबसे ज्यादा पटना के पॉजिटिव मरीज हैं. एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में पत्रकारनगर मुन्ना चक के 58 वर्षीय मनोज कुमार, गर्दनीबाग कि 45 वर्षीय उषा देवी, उत्तर प्रदेश के 73 वर्षीय वृजभुषण सिंह वघेल, फुलवारीशरीफ के हारून नगर निवासी 84 वर्षीय शमीम अहमद जबकि कंकड़बाग कि 67 वर्षीय शकुंतला देवी कि मौत कोरोना से हो गयी है. वहीं एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 27 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजो को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है जिसमे पटना के सबसे ज्यादा 24 लोगो समेत मुंगेर, भोजपुर, सारण, समेत अन्य जिलों के मरीज शामिल हैं. इसके अलावा एम्स में 13 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. वहीं सोमवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 290 मरीजों का इलाज चल रहा था।

Related posts

लक्षित हस्तक्षेप कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग की हुई शुरुआत

पटनासिटी के 9tees Cafe में पहली बार आयोजित हुई दिवाली पार्टी, गेम्स और संगीत से सजी शाम

बिहार में भाजपा वोट चोरी ही नहीं कर रही है, बल्कि जनादेश की डकैती भी कर रही है : प्रो मनोज कुमार झा