क्राइमबिहार

वाहन चोर गिरोह के 7 गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना के बेउर थाना पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए सरगना समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है । इसके अलावा पुलिस ने इनकी निशानदेही पर पांच मोटरसाइकिल एक मास्टर की व चोरी में इस्तेमाल करने वाला पेचकस आदि भी बरामद किया है । पटना के बेउर थानाअध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया की एडिशनल एसपी मनीष कुमार सिन्हा के निर्देशन में वाहन चोर गीरोह का पर्दाफाश किया गया है। इस बाइक वाहन चोर गिरोह का संचालन पटना के मीठापुर बस स्टैंड का रहने वाला अंकित ओझा कर रहा था । सिपारा 70 फीट रोड में कुछ दिनों पहले एक बाइक चोरी करते हुए अंकित ओझा और उसके साथ एक अन्य बदमाश अमित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस टीम इसके पीछे काफी दिनों से लगी हुई थी और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी । इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद इस गिरोह के सोनू, सन्नी रौशन को भी बस स्टैंड के पास से दबोच लिया गया । इसके अलावा रिसीवर भूषण और संजीत को दीदारगंज सिटी इलाके से गिरफ्तार कर लाया गया। ईनलोगों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने चोरी की 5 बाइक एक मास्टर की और पेचकस आदि समान बरामद किये हैं । पुलिस इनके गिरोह के अन्य सदस्यों को भी तलाश रही है। 

Related posts

जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में 55 मामलों की सुनवाई; समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश

अधिवक्ताओं का कार्यकाल पूर्ण डीएलएसए सचिव ने पैनल अधिवक्ताओं के साथ की बैठक

मारवाड़ी महिला समिति, पटना सिटी ने धूमधाम से मनाया दीपावली मिलन समारोह