झारखण्ड

बाइक मिस्त्री से 10 हजार रिश्वत लेते ASI को ACB ने दबोचा

धनबाद: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कालूबथान ओपी के एएसआई हरि प्रकाश मिश्रा को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एएसआई मिश्रा एक बाइक मिस्त्री से किसी मामले में घूस खा रहे थे। ACB ने इस कार्रवाई के बाद एएसआई मिश्रा उठा कर ACB कार्यालय धनबाद लेकर चली गई। जहाँ उनसे पूछताछ करने की बात कही जा रही है।
जानकारी के अनुसार कालूबथान ओपी में पदस्थापित एएसआई हरि प्रकाश मिश्रा उरमा के खाराडीह निवासी लालू अंसारी से किसी हाइवा (ट्रक) के लेनदेन के मामले में उससे 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। पेशे से बाइक मिस्त्री लालू इतनी बड़ी रिश्वत देने में असमर्थ था। लेकिन घूसखोर एएसआई घूस की रकम किसी भी कीमत पर कम करने को तैयार नहीं था.

Advertisements
Ad 1

इसके बाद लालू ने इसकी शिकायत ACB धनबाद से कर दी। मामले के सत्यापन के बाद ACB ने घूसखोर एएसआई को दबोचने का जाल बिछाया। जिसके बाद रविवार करीब 11.30 बजे पहले से तय जगह कलियासोल शिव मंदिर मोड़ पर एएसआई मिश्रा ने बाइक मिस्त्री लालू से घूस की रकम ली, वैसे ही मौके पर पहले से साढ़े कपड़े में मौजूद ACB के अधिकारियों ने उन्हें दबोच लिया। इसके बाद ACB ने किसी कैमिकल से एएसआई का हाथ भिगोया जिससे उनका हाथ गुलाबी हो गया। इसके बाद ACB उन्हें गिरफ्तार कर ली।

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: